दो गुटों में फायरिंग, तीन घायल, 18 पर मामला दर्ज
स्थानीय शहर के वार्ड नंबर सात में दो गुटों में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुट के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संसू, सरदूलगढ़ : स्थानीय शहर के वार्ड नंबर सात में दो गुटों में हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुट के 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में सिविल अस्पताल में उपचारधीन जगतार सिंह व हरजीत सिंह ने बताया कि बीती शाम वह अपने घर में बैठे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने गेट फांद कर उन पर हमला कर दिया। जब वह बचाव के लिए भागे बढ़े तो उन पर सुभाष अरोड़ा वासी हीरके, गुरमेल सिंह वासी ख्यिाली चहलावाली, हरजिंदर सिंह वासी सरदूलढ़, सुखविंदर सिंह सुखा भाउ के अलावा अन्य पाच अज्ञात ने गोलियां चला घायल कर दिया।
वही दूसरे गुट के बलकार सिंह ने बताया कि जगतार सिंह व हरजीत सिंह ने उन पर फायरिंग की जिसके चलते गुरमेल सिंह घायल हो गया जो सिविल अस्पताल मानसा में उपचाराधीन है। इस संबंध में थाना सरदूलगढ़ मुखी संदीप सिंह भाटी ने कहा कि दोनो गुट के लोगों पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है।