कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगल दी जान
संसू भीखी मानसा के गांव समांओं के एक ऋणी किसान ने मानसिक परेशानी के चलते कर्ज के बोझ
संसू, भीखी : मानसा के गांव समांओं के एक ऋणी किसान ने मानसिक परेशानी के चलते कर्ज के बोझ को सहन न करते हुए जहर निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने 174 की कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पंजाब किसान यूनियन ने सरकार से मुआवजे और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव समाओं के खोज पत्ती निवासी मृतक किसान दर्शन सिंह पुत्र चंद सिंह (55) जोकि विभिन्न बैंकों व आढ़तियों का करीब 12 लाख रुपए का कर्जदार था। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह इस कर्ज को लेकर भारी परेशानी में चल रहा था तथा शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर में एक कोने में जाकर जहर निगल लिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त किसान के पास एक एकड़ के करीब जमीन थी।