शपथ लेकर मुकरने वाले सीएम से क्या उम्मीद : बादल
संस बुढलाडा बुढलाडा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व उनके बेटे अनंतवीर सिंह बादल
संस, बुढलाडा : बुढलाडा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व उनके बेटे अनंतवीर सिंह बादल ने मिलकर चुनाव प्रचार की कमान संभाली तथा लोगों से अपने लिए वोट मांगे। बुढलाडा में सुखबीर ने विशाल रैली की व अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने जनता को धोखे में रखते हुए झूठे वादे करके लोगों को गुमराह किया है, अब आप इन के वादों से सचेत रहें। उन्होने कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरूओं की झूठी शपथ लेकर मुकर गया तो अब उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका, डॉ. निशान सिंह, हरबंत सिंह दातेवास, अभय सिंह ढिल्लों गिद्दड़बाहा, गुरपाल सिंह ठेकेदार, बल्लम सिंह कलीपुर, गुरदीप सिंह टोडरपुर, नगर कौंसिल प्रधान बलविन्दर काका,पार्षद सुखविन्दर कौर सुखी, पार्षद अजय टिकू, दर्शन सिंह मंडेर, हंस राज पूर्व सरपंच, भाजपा के यशपाल गर्ग व अन्य अकाली व भाजपा नेता व वर्कर मौजूद थे।