'दम है तो रोक कर दिखाओ', मानसा में कोर्ट परिसर और 4 सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
मानसा में कोर्ट कॉम्प्लेक्स और चार सरकारी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने अलर्ट जारी ...और पढ़ें
-1789974096243_m.webp)
कोर्ट और 4 स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिली।
HighLights
मानसा कोर्ट कॉम्प्लेक्स और चार स्कूलों को बम की धमकी
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट
ग्रामीण स्कूलों में छुट्टी, सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी
जागरण संवाददाता, मानसा। कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा चार सरकारी स्कूलों को बंब उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अर्ल्ट हो गया है और कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा स्कूलों में पुलिस बल तैनात करते जांच शुरू कर दी गई है।
अदालत में जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है और पुरी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस ने मिले धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक चिट्ठी से माध्यम से दी धमकी
बताया जा रहा है कि गांव हीरो कलां में स्टेडियम के निर्माण के दौरान एक मिली एक चिट्ठी मिलने के बाद गांव सरपंच की ओर से इस मामले को लेकर पुलिस को सुचित किया गया।
पंजाबी में लिखा था पत्र
पंजाबी भाषा में लिखे गए इस पत्र में कोर्ट कांप्लेक्स के अलावा मानसा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़किया,गांव हीरो कलां,खीवा कला,अतला कलां के सरकारी स्कूलों को भी बंब उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी पत्र में इन बिल्डिंगों को उड़ाने का जिक्र एक टूटी फूटी पंजाबी भाषा में लिखे अक्षरों में दी गई है और साथ यह भी धमकी दी गई है कि यदि वे अपने बाप के हुए तो यह काम करके दिखाएंगे।
स्कूलों को बंब से उड़ाने की मिली धमकी के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। थाना भीखी इंचार्ज गुरमेल सिंह ने धमकी पत्र मिलने की पुष्टि करते बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
