एडवोकेट सुखदर्शन सर्वसम्मति से बने बार एसोसिएशन के प्रधान
जेएनएन, बुढलाडा : बार एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में एडवोकेट सुखदर्शन सिंह चौहान को प्रधान
जेएनएन, बुढलाडा : बार एसोसिएशन के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में एडवोकेट सुखदर्शन सिंह चौहान को प्रधान और सतवंत सिंह कलीपुर को सचिव चुना गया है। जबकि ज्वाइंट सचिव के लिए जसविंदर सिंह झिजर और उपप्रधान के लिए सुरजीत सिंह धालीवाल को चुना गया है।
वीरवार शाम को हुए चुनाव की जानकारी देते हुए रिटर्निग अफसर सुरेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि बार एसोसिएशन बुढलाडा के सद्भावना भरे माहौल में मुकम्मल हुए चुनावों में प्रत्येक का सहयोग सराहनीय रहा है।
इस दौरान कौंसिल के पदाधिकारियों को सीनियर वकील विजय कुमार गोयल, अशोक कुमार, सुधीर कुमार, सुरजीत सिंह ग्रेवाल, पूर्व प्रधान सुरिंदर सिंह मानशाहिया, कुलदीप सिंह, जसकरन गुरने, गुरविंदर सिंह खत्तरीवाला, राज कुमार मनचंदा, महल सिंह, जसविंदर सिंह धालीवाल, बलकरन सिंह धालीवाल, शिन्दरपाल सिंह, बूटा सिंह, जतिंदर गोयल, स्वर्णजीत सिंह दलियो, मुकेश कुमार, सुरेश बरेटा, छिंदरपाल सिंह दलियो, बलकरन बल्ली, सुशील बांसल, अवतार सिंह, हरबंस सिंह चौहान आदि ने बधाई दी।