विद्यार्थियों ने गीत व कोरियोग्राफी पेश कर मोहा मन
माई भागो संस्था रल्ला में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर सभ्याचारक समागम का आयोजन किया गया।
संसू, जोगा : माई भागो संस्था रल्ला में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर सभ्याचारक समागम का आयोजन किया गया। संस्था के अधीन चल रहे किडजी स्कूल, माई भागो इंटरनेशनल स्कूल, माई भागो सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माई भागो डिग्री कॉलेज और माई भागो कॉलेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने साझे तौर पर विभिन्न कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया।
बच्चों ने गीत, कविता, कोरियोग्राफी आदि की शानदार पेशकारी कर पुरातन पंजाबी सभ्याचार की याद ताजा करवा दी। किडजी स्कूल के बच्चों ने कविता, गीत, ग्रुप नाच, सोलो नाच, सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने लोक नाच गिद्दा और डिगरी कॉलेज की छात्राओं ने लोहड़ी के त्योहार की पृष्ठभूमि से सम्बन्धित गीत पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्था के चेयरमैन डॉ. बलविंदर सिंह बराड़, वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह बुर्ज हरी, एमडी कुलदीप सिंह ख्याला और सचिव मनजीत सिंह ख्याला ने समूह स्टाफ और विद्यार्थियों को लोहड़ी के त्योहार की बधाई दी। इस मौके प्रिंसिपल सविता काठ, वाइस प्रिसिपल कुलजीत कौर, लेक्चरर सुखपाल कौर समेत संस्था की सभी शैक्षणिक संस्थाओं का समूह स्टाफ और छात्राएं मौजूद थीं।