बच्चों को मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी किया जागरूक
सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जोगा में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पंजाब द्वारा बच्चों को मुफ्त कानूनी सेवाएं की जानकारी देने के लिए लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया।
संसू, जोगा : सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जोगा में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पंजाब द्वारा बच्चों को मुफ्त कानूनी सेवाएं की जानकारी देने के लिए लीगल लिटरेसी कैंप का आयोजन किया गया। अथॉरिटी द्वारा विशेष तौर पर पहुंचे एडवोकेट जसपाल सिंह कडवल ने बच्चों तथा महिलाओं के शोषण और सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अगर बच्चों तथा महिलाओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो वह टोल फ्री नंबर 1968 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाकर मुफ्त कानूनी सहायता ले सकते है। स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब के इंचार्ज अध्यापिका शरनजीत कौर ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए कानूनी जागरूकता फैलानी बहुत जरुरी है। अंत में स्कूल प्रमुख परविन्दर सिंह ने आए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थी वर्ग कानूनी जानकारी को समाज के आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ा सहायक सिद्ध हो सकता है। इस मौके अध्यापिका राज कमल, जसपाल कौर, रजिन्दर कौर, सुनीता रानी, सरोज रानी, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, रजिन्दर कौर कंप्यूटर, सवरनजीत कौर, सुरिन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह समेत समूह स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।