बारिश से गिरा मकान, आíथक सहायता मांगी
जला मानसा में कुछ दिनों पहले हुई बारिश से जहां फसलों को नुक्सान हुआ है वहीं कई गरीबों का आशियाना भी उजड़ गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 01:13 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 06:11 AM (IST)
जासं, मानसा : जिला मानसा में कुछ दिनों पहले हुई बारिश से जहां फसलों को नुक्सान हुआ है, वहीं कई गरीबों का आशियाना भी उजड़ गया है। पंजाब किसान यूनियन के ब्लॉक मानसा के प्रधान साधु सिंह ने बताया कि इस बारिश से मानसा के गांव बुर्ज ढिल्लवां में गरीब विधवा महिला गुरमीत कौर का मकान गिर गया है। इस कारण यह परिवार बेघर हो गया है।
साधु सिंह ने बताया कि वैसे भी महिला के पास कोई भी रोजगार का साधन नहीं है और इसके पास सिर्फ डेढ़ एकड़ जमीन है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस गरीब परिवार की आíथक सहायता दी जाए। इस मौके पर जत्थेबंदी के सूबा उपप्रधान गोरा सिंह भैनीबाघा, नाजर सिंह और कामरेड बिल्लू सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें