पहाड़ों मेंबर्फबारी से तापमान में आई गिरावट
पहाड़ों में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के कारण मानसा में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 12:49 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 12:49 AM (IST)
जासं, मानसा : पहाड़ों में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के कारण मानसा में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वही 08 फीट से कम दृश्यता होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आज सुबह से ही मानसा क्षेत्र में धुंध के कारण पूरा दिन जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। शाम तक सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। ऐसे में भले ही बीच बीच में सूर्य देव बाहर निकलने की कोशिशें करते रहे, लेकिन गहरी धुंध के कारण वह चमक नहीं पाए।
आज का न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेलसियस व अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेलसियस रहा। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें