कराटे मुकाबलों में तेजिन्दर सिंह रहा प्रथम
नेहरू कॉलेज मैदान में चल रही जिला स्तरीय खेलों में अंडर-11 प्राथमिक स्कूल खेलों में ज्ञान सागर कान्वेंट स्कूल काहनगढ़ के विद्याíथयों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
संसू, बरेटा : मानसा के नेहरू कॉलेज मैदान में चल रही जिला स्तरीय खेलों में अंडर-11 प्राथमिक स्कूल खेलों में ज्ञान सागर कान्वेंट स्कूल काहनगढ़ के विद्याíथयों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए स्कूल के डीपी कुलविन्दर सिंह ने बताया कि स्कूल विद्यार्थी तेजिन्दर सिंह गांव काहनगढ़ ने 36 किलो भार वर्ग में कराटे में पहला स्थान, तनवी बरेटा मंडी ने 34 किलो भार वर्ग में पहला स्थान और रहमान सिंह गांव कालिया ने 29 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में मानसा जिले का नेतृत्व करने के साथ ही स्टेट स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेने का मान भी हासिल किया है। बच्चों के स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ और चेयरमैन रामपाल सिंह सेखों ने बच्चों व खेल प्रशिक्षक अमनदीप सिंह को बधाई दी और बच्चों को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया।