19 की उम्र में 10 लाख का कर्ज, परेशान किसान ने कर ली खुदकशी
: बुधवार की देर शाम किसान कुलदीप ¨सह पुत्र राज ¨सह (19) ने कर्ज से परेशान होकर सल्फास की गोलियां निगल कर खुदकशी कर ली।
संस, मानसा : बुधवार की देर शाम किसान कुलदीप ¨सह पुत्र राज ¨सह (19) ने कर्ज से परेशान होकर सल्फास की गोलियां निगल कर खुदकशी कर ली। पंजाब किसान यूनियन के नेता गोरा ¨सह भैनी बाघा ने बताया कि किसान पर 10 लाख रुपये का कर्ज था। जानकारी के अनुसार कुलदीप ¨सह परिवार में सबसे बड़ा था, जो 15 एकड़ जमीन में खेती करता था। 7 एकड़ खुद की जमीन थी, बाकि ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी करता था। लेकिन हर बार खेती में घाटा पड़ता गया और कर्ज बढ़ता गया। कई दिनों से वह दिनों-दिन बढ़ रहे कर्ज के कारण परेशान रहने लग पड़ा। इसी परेशानी के चलते खुदकशी कर ली। वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता व एक छोटा भाई छोड़ गया। जत्थेबंदी के नेताओं करनैल ¨सह, राजिन्दर ¨सह, उग्गर ¨सह ने सरकार से मांग की है कि मृतक किसान का सारा कर्ज माफ किया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ मुआवजा भी दिया जाए।