पर्यावरण प्रेमी साइक्लिस्ट सोहन लाल सम्मानित
मानसा साइकिल ग्रुप के सदस्य सोहन लाल अरोड़ा जोकि काफी समय से सदस्यों के साथ सुबह समय साइकिल चलाते हैं। वह दफ्तर भी साइकिल पर ही जाते हैं। पिछले समय मानसा से पटियाला आने-जोन तक का सफर साइकिल पर किया है जिसके लिए आज मानसा साइकिल ग्रुप के सदस्यों ने उनके निवास पर जाकर उनको यादगारी चिह्न देकर सम्मानित किया।
संस, मानसा : मानसा साइकिल ग्रुप के सदस्य सोहन लाल अरोड़ा जोकि काफी समय से सदस्यों के साथ सुबह समय साइकिल चलाते हैं। वह दफ्तर भी साइकिल पर ही जाते हैं। पिछले समय मानसा से पटियाला आने-जोन तक का सफर साइकिल पर किया है, जिसके लिए आज मानसा साइकिल ग्रुप के सदस्यों ने उनके निवास पर जाकर उनको यादगारी चिह्न देकर सम्मानित किया।
डॉ. जनक राज सिगला ने बताया कि साइकिल चलाने से शरीर में कोई भी बीमारी नहीं लगता है साथ ही पेट्रोल की भी बचत होती है। वहीं ट्रैफिक समस्या भी नहीं होती है।
डॉ. टीपीएस रेखी ने बताया कि साइकिल ग्रुप का मकसद लोगों को अच्छी सेहत प्रति जागरूक करना है और समय समय पर लोगों को सामाजिक कुरीतियां के खात्मे की अपील करना है। इस ग्रुप में हरेक वर्ग और पेशे से जुड़े हुए सदस्य है। जिससे कि हमें आपसी भाईचारक सांझ का संदेश भी मिलता है। उन्होंने ने कहा कि हमें सभी ही धर्म का सत्कार करना चाहिए व इसी के मकसद से समय समय पर अलग अलग धाíमक स्थानों के दर्शन किये जाते हैं।
बलजीत सिंह ने बताया कि आज सोहण लाल को ग्रुप की तरफ से तुलसी का पौदा भेंट करते मौके पर उपस्थित लोगों को वृक्ष लगाओ वातावरण बचाओ का संदेश दिया गया।