ईद-उल-जुहा पर नमाज अदा की
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर मानसा के कब्रिस्तान में बनी ईदगाह में नमाज अदा की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:51 PM (IST)
जासं, मानसा : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-जुहा के मौके पर मानसा के कब्रिस्तान में बनी ईदगाह में नमाज अदा की। इसका प्रबंध मुस्लिम समिति द्वारा किया गया। इस मौके पर कोविड-19 तहत सरकारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।
इस मौके मौलवी हाफिज हाजी उमरूदीन ने पहुंचे हुए लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया। मुस्लिम समिति मानसा के सचिव शहनाज अली ने सभी लोगों ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर मुस्लिम समिति मानसा के प्रधान हबीब खान, सचिव शहनाज अली, गोरा खां, सलीम खा, जफरदीन, मखनी, मकबूल खां, मुस्लिम फ्रंट पंजाब के हंस राज मोफर उपस्थित हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें