मानसा बार एसोसिएशन में किया जिला लीगल सेल कमेटी का गठन
मानसा बार एसोसिएशन में एडवोकेट गुरतेज सिंह ग्रेवाल अध्यक्ष लीगल सेल कांग्रेस पार्टी पंजाब आए।
संवाद सहयोगी, मानसा : मानसा बार एसोसिएशन में एडवोकेट गुरतेज सिंह ग्रेवाल अध्यक्ष लीगल सेल कांग्रेस पार्टी पंजाब आए, जिन्होंने जिला लीगल सेल कमेटी का गठन किया। इस कमेटी में परमिद्र सिंह बेहणीवाल जिलाध्यक्ष, सुखचैन सिंह धालीवाल महासचिव, लखवीर सिंह उपाध्यक्ष, गुरनीश मानशाहिया उपाध्यक्ष के अलावा मनोज कुमार सिगला, मुकेश कुमार, अमरिदर चाहल, रणवीर सिंह सोमल सभी उपाध्यक्ष , राजिद्र कौर ढिल्लों, हरमनजीत सिंह चाहल, अमनदीप सिंह ढुंडा, रेशम सिंह मानशाहिया, अंग्रेज सिंह कलेर, गुरदीप सिंह सिद्धू सभी सचिव, अमनदीप सिंह दंदीवाल, पाल सिंह मान, कमलप्रीत सिंह मोहल, गगनदीप सिंह, लोकेश सिगला, इंद्रप्रीत सिंह मक्कड़, नवदीप सिंह सिद्धू सभी ज्वाइंट सचिव नियुक्त किए गए। इस तरह बार एसोसिएशन बुढलाडा के सुनील कुमार गर्ग सीनियर उपाध्यक्ष, मोहित कुमार उप्पल वाइस अध्यक्ष, भूपेश बंसल सचिव, गुरविद्र सिंह व राजकुमार सिगला ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए गए।
इसी तरह बार एसोसिएशन सरदूलगढ़ के सतपाल सिंह दिओल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपिद्र सिंह उपाध्यक्ष, पुनीत बावा सचिव व विक्रमजीत सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा नवल कुमार गोयल को लीगल सेल पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर गुरतेज सिंह ग्रेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की नीतियों को लीगल सेल घर-घर पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अपनी पिछली सरकार समय भी किसान हितैषी फैसले लिए गए थे और अब भी पंजाब में किसान विरोधी बिलों को लागू न करके किसान हितैषी होने का सुबूत दिया।
इस समय नाजर सिंह मानशाहिया विधायक मानसा व विक्रम सिंह मोफर चेयरमैन जिला परिषद भी मौजूद थे। इस अवसर पर मेहमानों का बार एसोसिएशन मानसा के अध्यक्ष कृष्ण चंद गर्ग व सचिव बार एसोसिएशन हरप्रीत सिंह मान ने धन्यवाद किया।
इस अवसर पर गुरलाभ सिंह माहल, जसविद्र सिंह धालीवाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन बुढलाडा, गुरदीप सिंह मानशाहिया, सिमरजीत सिंह मानशाहिया, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, विमलजीत सिंह, गुरदीप सिंह भीमड़ा, अमरीक सिंह बप्पीआना आदि एडवोकेट ने भी धन्यवाद किया।