नहीं रुक रही लूटपाट और चोरी की वारदातें
क्षेत्र में लूटपाट छेडछाड़ और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:23 PM (IST)
संस, बरेटा : क्षेत्र में लूटपाट, छेडछाड़ और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण क्षेत्र में अमन कानून की। हैरानी की बात है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पुलिस द्वारा किए गए लॉकडाउन व कर्फ्यू के बीच भी अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह व सुखविदर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा ईमानदार अफसर की बजाय रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने वाले मुलाजिमों को लगाया जा रहा है। इस कारण अपराधियों के हौंसले दिन प्रति दिन बढ़ रहे है। जनता को पुलिस थानों में परेशान किया जाता है। लोगों ने कहा कि जब तक पुलिस पर सियासी दबाव नहीं खत्म होता तब तक अपराधी इसी वारदातों को अंजाम देते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें