दलजीत सिंह मौत मामला: अंतिम संस्कार के लिए पिता तैयार, बोले- धरने पर पहुंचे लोगों ने मदद दिलाने के नाम पर किया गुमराह
मानसा में दलजीत सिंह के पिता जरनैल सिंह अब बेटे का अंतिम संस्कार करने को तैयार हैं, क्योंकि पुलिस ने ...और पढ़ें

दलजीत सिंह मौत मामला: अंतिम संस्कार के लिए पिता तैयार। फाइल फोटो
HighLights
दलजीत के पिता जरनैल सिंह बेटे के अंतिम संस्कार को तैयार।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, पिता की मांग पूरी।
दलजीत की मां, पत्नी, बहन का मानसा में धरना जारी।
संवाद सहयोगी, मानसा। गांव भम्मे कलां निवासी दलजीत सिंह की मौत के मामले में अब उसके पिता जरनैल सिंह बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि पुलिस ने उनकी मांग के अनुसार मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी यही मांग थी और अब वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।
जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन प्रशासन के अधिकारी उनके पास पहुंचे थे और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। हालांकि, मानसा में चल रहे धरने से गांव पहुंचे कुछ लोगों ने उन्हें दलजीत का शव मानसा ले जाने के लिए लालच देकर गुमराह किया।
उन्होंने बताया कि बेटे के अंतिम संस्कार को लेकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को धरने से गांव पहुंचने के लिए कहा था, लेकिन वे उन्हें ही धरने में आने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर, मां और बहन अभी भी मानसा में तिकोनी चौक पर चल रहे धरने में मौजूद हैं।
झोटा व गुलजार के परिवारों को सीआरपीएफ सुरक्षा परविंदर सिंह झोटा के परिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई है। परिवार की सुरक्षा में छह जवान तैनात होंगे। तीन जवान झोटा के पिता भीम सिंह और तीन पत्नी मनप्रीत कौर की सुरक्षा करेंगे।
वहीं, नशे के खिलाफ आवाज उठाने के बाद आत्महत्या करने वाले संगरूर जिले के दिड़बा के नजदीकी गांव तूरबंजारा निवासी गुलजार सिंह के परिवार की सुरक्षा में तीन सीआरपीएफ जवान तैनात होंगे। दूसरी तरफ, परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 18 दिन बाद भी पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वीरवार देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल और शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह ने परिवार मुलाकात कर संवेदना जताई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।