भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा : डॉ. भार्गव
अब विजीलेंस ब्यूरो बठिडा के एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:10 AM (IST)
जासं, मानसा : जिले पूर्व पुलिस प्रमुख और अब विजीलेंस ब्यूरो बठिडा के एसएसपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसा सिविल अस्पताल में फर्जीवाड़े का मामला हो या कोई और मामला विजीलेंस भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटेगी। डॉ. भार्गव मानसा आए थे। इस दौरान उनका जिले के पत्रकारों ने विशेष सम्मान भी किया गया। इस मौके पर जोगिद्र सिंह मान, गुरचेत फत्तेवालिया, पंजाब चंडीगढ़ जनर्लिस्ट यूनियन के प्रधान बलविन्दर सिंह धालीवाल, जगतार सिंह, सतवंत सत्ता, नवदीप आहलूवालिया, अमरजीत माखा, मुनीश, संजीव लक्की, सुरेश कुमार व सुरिन्दर मान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें