बढि़या सेवाओं पर अध्यापिका अमनदीप कौर को किया सम्मानित
सर्वहितकारी शिक्षा समिति ने 124 स्कूलों के दस अध्यापकों को स्टेट अवार्ड के लिए चुना है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 05:43 PM (IST)
संसू, मानसा : सर्वहितकारी शिक्षा समिति ने 124 स्कूलों के दस अध्यापकों को स्टेट अवार्ड के लिए चुना है। जिसमें स्थानीय चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर की अध्यापिका अमनदीप कौर को उनकी बढि़या सेवाओं के बदले जांलधर में किए गए समागम के दौरान सम्मानित किया गया है। इस समागम में विशेष तौर पर पहुंचे सांसद हंस राज हंस की ओर से उन्हें 11 हजार रुपये व सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के वाइस चांसलर डॉ. रमेश अग्नीहोतरी, अशोक पाल विशेष तौर पर मौजूद थे। स्कूल अध्यापिका की इस उपलब्धि के लिए स्कूल कमेटी प्रधान एडवोकेट चमन लाल, प्रिसिपल जगदीप पटियाल ने उन्हें बधाई देते शुभकामनाएं भेंट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें