बिना डॉक्टर के जच्चा बच्चा का रब राखा
जिला स्तरीय जच्चा बच्चा अस्पताल में कोई डॉक्टर व सुविधा न होने से लोगों ोको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल मात्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस संबंध में अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आई महिला जसविदर कौर व वीरपाल कौर ने बताया कि बेशक सरकार ने करोड़ों खर्च कर इसका निर्माण करवाया है।
संसू, मानसा : जिला स्तरीय जच्चा बच्चा अस्पताल में कोई डॉक्टर व सुविधा न होने से लोगों ोको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल मात्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस संबंध में अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आई महिला जसविदर कौर व वीरपाल कौर ने बताया कि बेशक सरकार ने करोड़ों खर्च कर इसका निर्माण करवाया है। लेकिन यहां पर कोई सुविधा या डॉक्टर न होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में महंगे भाव में उपचार करवाना पड़ रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर लाल चंद ठुकराल ने कहा कि महिला डॉक्टर छुट्टी पर होने के चलते अन्य अस्पताल से आर्जी तौर पर एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। वहीं एमरजेंसी में प्राइवेट डॉक्टर की सेवाएं भी ली जा रही हैं।