किसानों ने नेता जी को अर्पित किए श्रद्धा के फूल
कृषि कानून के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर लगाया गया धरना 106वें दिन भी जारी रहा।
संवाद सूत्र, मानसा: कृषि कानून के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर लगाया गया धरना 106वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाते हुए किसान नेताओं ने उन्हें श्रद्धा के फुल अर्पित किए। यहां किसान नेता महिदर सिंह भैणीबाघा, तेज सिंह चकेरियां, मक्खन सिंह भैणीबाघा, जगदेव सिंह भुपाल, मेजर सिंह दूलोवाल, भजन सिंह घुमण, जसपाल उभ्भा, निहाल सिंह, बलविदर शर्मा, सीता राम, इकबाल सिंह आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को याद करना हमारा फर्ज है। हर देश वासी को शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए देश भक्ति की भावना रखनी चाहिए। किसान भी सच्चे देशभक्त हैं और शांतिमय ढंग से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार को उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए और कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले लेना चाहिए ताकि किसान घर लौट सकें। दिल्ली जा रही संगत के लिए लगाया चाय का लंगर कृषि कानून रद करवाने के लिए दिल्ली में 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए जाने वाली संगत के लिए सीगों मंडी के बस स्टैंड पर किसान जत्थेबंदी सिद्धूपुर की तरफ से चाय का लंगर लगाया गया। किसान नेता दर्शन सिंह, जगतार सिंह नंबरदार और अंग्रेज सिंह, नंबरदार यूनियन के नेता जगतार सिंह, बहमण कौर ने बीते कल किसान नेता रुलदू सिंह पर जानलेवा हमले की सख्त शब्दों में निदा की। इस मौके बूटा सिंह, जगतार सिंह, दर्शन सिंह, अंग्रेज सिंह, लक्खा सिंह, डा. रेशम सिंह, डा. भरपूर सिंह, काका सिंह, स्वर्ण सिंह, डा. रामकिरन सिंह आदि हाजिर थे।