धरना लगाने वाले किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
मोदी सरकार की ओर से तेल की कीमतों की बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा द्वारा धरना लगाया गया था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 04:51 PM (IST)
जास, मानसा : मोदी सरकार की ओर से तेल की कीमतों की बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा द्वारा धरना लगाया गया था, जिस पर थाना सीटी 2 की पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला प्रधान महिदर सिंह दयालपुरा, एडवोकेट बलवीर कौर, जिला महासचिव महिदर सिंह भैनी बाघा, अजमेर सिंह अकलिया और लक्ष्णण सिंह समेत 200 अज्ञात वर्करों के खिलाफ धारा 269 सेक्शन 51 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जत्थेबंदी के नेता मनजीत सिंह उल्लक और मनपीत सिंह भैनीबाघा ने कहा है कि हक मांग रहे किसानों को डंडे के बल पर नहीं दबाया जा सकता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें