पति ने करवाया दूसरा विवाह, केस दर्ज
विवाहिता की शिकायत पर महिला के पति खिलाफ दूसरा विवाह करवाने तहत केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 03:33 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 03:33 PM (IST)
जासं, मानसा : बरेटा पुलिस ने बरेटा निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर महिला के पति खिलाफ दूसरा विवाह करवाने तहत केस दर्ज किया है। थाना बरेटा के जांच अधिकारी थानेदार केवल ने बताया कि मानसा के शहर बरेटा निवासी एक महिला ने पुलिस को लिखवाई शिकायत में बताया कि उसकी शादी भूना (हरियाणा) के निवासी नवदीप कुमार से हुई थी। उसे पता चला है कि उसका पति पिछले कुछ समय से किसी और महिला के चक्कर में था। अब पता चला है कि उसके पति ने किसी महिला से दूसरा विवाह भी रचा लिया है। इस पर बरेटा की पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत पर नवदीप कुमार निवासी भूना (हरियाणा) खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें