भाकियू ने किया बिजली की दरों में बढोतरी का विरोध
भारतीय किसान यूनियन कादिया की बैठक जरनैल सिंह की प्रधानगी में हुई।
जांस, मानसा : भारतीय किसान यूनियन कादिया की बैठक जरनैल सिंह की प्रधानगी में हुई। इसमें किसानों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। किसान नेता कुलदीप सिंह, हरदेव सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के हल के लिए दो दिवसीय डेलीगेट इजलास का आयोजन सुलतानपुर लोधी में किया जाएगा ओर किसानों की मांगों संबंधी ज्ञापन प्रदेश के सभी डीसी को दिए जाएंगे।
उन्होंने बिजली दरों में की गई बढोतरी का विरोध करते कहा कि किसानों के खराब हुए बिजली ट्रांसफार्मर बदले जाएं, पराली को जलाए बिना गेंहू की फसल बीजने वाले किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए,पराली जलाने के किसानों पर दर्ज किए गए केस रद किए जाएं। इस अवसर पर उगर सिंह मानसा, महिदर सिंह बुर्ज हरी, शिंगारा सिंह, बलवीर सिंह, सुखदेव सिंह कोटली कलां, गुरतेज सिंह नंदगढ, गुरनाम सिंह भीखी, अमनदीप सिंह, जगपाल सिंह पैरो, गुरजीत सिंह, हरदेव सिंह, हरनेक सिंह, सरदूल सिंह, दर्शन सिंह व अन्य मौजूद थे।