बीकेयू ने दो तक स्थगित किया निजी फाइनांस कंपनी का घेराव
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा ने बुधवार को शहर के एक निजी फाइनांस कंपनी का घेराव किया।
जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा ने बुधवार को शहर के एक निजी फाइनांस कंपनी का घेराव किया। इस दौरान कहा कि अब धरना दो सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के नेताओं महिदर सिंह भैणीबाघा, इकबाल सिंह मानसा, बलविदर शर्मा, मक्खन भैणीबाघा, मनजीत उल्लक व नैब चोटियां ने कहा कि मानसा स्थित चोला मंडल्म फाइनांस कंपनी गरीब लोगों को गाड़ियां फाइनांस करने के नाम पर फंसा रही है। कई शिकार युवाओं ने उनके पास शिकायत की थी। इस कारण वह कल से धरने पर हैं, मगर कंपनी के अधिकारियों ने उनसे दो सितंबर का समय ले लिया है। इस मौके महिदर सिंह भैणीबाघा , इकबाल सिंह मानसा,बलविदर शर्मा, मक्खन भैणीबाघा, मनजीत उल्लक व नैब चोटियां तथा अन्य किसान मौजूद थे।