सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थन के लिखे मिले नारे
बुढलाडा शहर के सरकारी स्कूल की दीवार पर रात में अज्ञात लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए।
जासं, मानसा : बुढलाडा शहर के सरकारी स्कूल की दीवार पर रात में अज्ञात लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए। शुक्रवार को पुलिस ने नारों पर काला रंग लगवा दिया। थाना सिटी की पुलिस इसे लिखने वाले वालों की तलाश में जुट गई है।
शहर के बस स्टैंड रोड स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) की दीवार पर शुक्रवार सुबह लोगों ने सिख रेफरेंडम के हक में खालिस्तान को ज्वाइन करने के लिए नारे लिखे देखा। इसके बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तो तत्काल नारों पर काला रंग करवा दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे पता चल सके कि कौन लोग नारे लिख कर गए हैं।
एसएसपी सुरिदर लांबा ने कहा कि स्कूल की दीवार पर नारे लिखने के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही नारे लिखने वालों का पता लगा लिया जाएगा।