करोड़ों की लागत वाला सिविल अस्पताल बना सफेद हाथी
विनोद जैन, सरदूलगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा स्थानीय शहर में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से बना अस्पताल सफेद हाथी साबित हो रहा है।
विनोद जैन, सरदूलगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा स्थानीय शहर में साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाया 50 बेड का सिविल अस्पताल डॉक्टरों व अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते सफेद हाथी साबित हो रहा है।
इस अस्पताल में कोई भी बीमारी का माहिर डॉक्टर न होने से क्षेत्र वासियों को 40-50 किलोमीटर का सफर तय कर उपचार के लिए सिरसा या फिर मानसा को जाना पड़ता है। इससे परेशानी के अलावा आíथक नुक्सान भी उठाना पड़ता है।
बेशक इस समय अस्पताल में दिल व छाती रोग के माहिर डॉ. सोहन लाल अरोड़ा अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अस्पताल को चलाने की पूरी जिम्मेदारी उनके उपर है।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व शहरी प्रधान आत्म प्रकाश लच्छी ने कहा कि बेशक सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च सिविल अस्पताल बनवा दिया है, लेकिन सुविधाएं नहीं होने से इसका क्षेत्र वासियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर डॉ. सोहन लाल अरोड़ा छुट्टी पर चले जाते हैं, तो ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि सिविल अस्पताल में माहिर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए।
-----
अस्पताल की खामियों के बारे में पंजाब सरकार को कई बार सूचित कर चुके हैं तथा जल्द ही सभी खामियों को पूरा किया जाएगा।
- डॉ. सोहन लाल अरोडा, एसएमओ