Move to Jagran APP

Misdeed in Ludhiana: किशोरी को डरा धमका करता रहा दुष्कर्म, डेढ़ महीने की गर्भवती होने पर खुला राज

Misdeed in Ludhiana पंजाब के औद्याेगिक शहर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ताे हर राेज ऐसी वारदातें हाे रही हैं। मकान में पड़ोसी किरायेदार 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 11:43 AM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 11:43 AM (IST)
Misdeed in Ludhiana: किशोरी को डरा धमका करता रहा दुष्कर्म, डेढ़ महीने की गर्भवती होने पर खुला राज
15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Misdeed in Ludhiana: गोपाल नगर के जीके इस्टेट इलाके के एक मकान में पड़ोसी किरायेदार 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे वो डेढ़ महीने की गर्भवती हो गई। अब थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

एएसआइ बलदेव राज ने बताया कि आरोपित की पहचान जीके इस्टेट निवासी 25 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी उक्त आरोपित उनके साथ वाले कमरे में किराये पर रहता है। जो किसी फैक्ट्री में चेकिंग पैकिंग का काम करता है। वह जब अपने कमरे में अकेली होती थी, वह पिछले तीन महीने से डरा धमका कर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।

पेट में दर्द हुआ तो अस्पताल में कराया दाखिल

डर के मारे उसने किसी के साथ कोई बात नहीं की। 14 मई काे उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पिता इलाज के लिए उसे सिविल अस्पतल ले गए। जहां जांच के दौरान उसे अपने गर्भवती होने के बारे में पता चला। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

यह भी पढ़ें-मां का सपना पूरा करने के लिए बना फर्जी एडीसी, खेलाें के समाराेह में बना था मुख्य अतिथि, जानिए कैसे खुला भेद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.