Move to Jagran APP

Youth Congress Election: आपस में ही उलझे कांग्रेस के नेता, चाचा-भतीजे पर केस Ludhiana News

कांग्रेस नेता पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगा रहे थे जिसके बाद पुलिस को हलके बल का प्रयोग करना पड़ा और एक कार्यकर्ता गुरप्रीत उर्फ गोपी को हिरासत में ले लिया।

By Sat PaulEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:59 AM (IST)
Youth Congress Election: आपस में ही उलझे कांग्रेस के नेता, चाचा-भतीजे पर केस Ludhiana News
Youth Congress Election: आपस में ही उलझे कांग्रेस के नेता, चाचा-भतीजे पर केस Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। हलका आत्मनगर के लिए मॉडल टाउन में बुधवार को हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में एक गुट ने दूसरे पर जाली वोट डालने का आरोप लगाया। झड़प के दौरान एक गुट ने वहां पांच फायर कर दिए। गोली एक कार्यकर्ता की जांघ में जा लगी, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।  डीसीपी अश्विनी कपूर, एडीसीपी, एसीपी और कई थानों के एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच कांग्रेसियों व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहसबाजी हुई। कांग्रेस नेता पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगा रहे थे, जिसके बाद पुलिस को हलके बल का प्रयोग करना पड़ा और एक कार्यकर्ता गुरप्रीत उर्फ गोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन पार्टी का विरोध देख उसे मौके पर ही छोडऩा पड़ा।

loksabha election banner

कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अंगद देव कॉलोनी निवासी तजिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह की शिकायत पर जसविंदर ठुकराल व उसके भतीजे मनराज ठुकराल पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी।

यूथ के पूर्व प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। हलका आत्म नगर के मतदान चल रहे थे। उसी बीच उनका भतीजा तजिंदर सिंह वोट डालने गया। उसने देखा कि आरोपित अंदर फर्जी वोट डलवा रहे थे। विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग किया, लेकिन बाहर आते ही मनराज ठुकराल, जसविंदर ठुकराल और उसके सैकड़ों समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इसी बीच मनराज नेे फायरिंग कर दी। उसमें से एक गोली तजिंदर की दायीं जांघ में जा लगी। उसे फौरन सीएमसी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस आते देख हमलावर फरार हो गए। तनावपूर्ण हालात के बीच दोपहर बाद तीन बजे चुनाव संपन्न हुए।

डीसीपी के आदेश पर एसीपी सिविल लाइंस जतिंदर चोपड़ा ने कांग्रेसियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की बात सुनने की बजाय कांग्रेस नेता भड़कते चले गए। माहौल ऐसा बना पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई, जिस पर अधिकारियों ने लाठी चार्ज के आदेश दे दिए। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उन्हें खदेड़ दिया, जबकि वार्ड 49 की कांग्रेस पार्षद राजिंदर कौर के बेटे गुरप्रीत उर्फ गोपी को मौके पर राउंड अप कर लिया।

किसी तरह के जाली वोट नहीं पड़े। पुलिस की टीम वीडियोग्राफी कर रही है।

-अश्वनी कपूर, डीसीपी ।

दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं। अगर किसी ने फायरिंग की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

-कमलजीत सिंह कड़वल, कांग्रेस इंचार्ज, आत्म नगर।

दोनों आरोपितों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि असलहा लाइसेंसी है या फिर अवैध है।

-जतिंदर चोपड़ा, एसीपी, सिविल लाइंस।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.