विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एडिट कर युवती की अश्‍लील फोटो फेसबुक पर डाली, फिर यह हुअा हाल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 12 Dec 2017 09:28 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 05:24 PM (IST)

एक युवक ने लुधियाना की युवती का फेसबुक पर फेक आइडी बना लिया और उसकी अश्‍लील फोटो बनाकर अपलोड कर ...और पढ़ें

एडिट कर युवती की अश्‍लील फोटो फेसबुक पर डाली, फिर यह हुअा हाल
एडिट कर युवती की अश्‍लील फोटो फेसबुक पर डाली, फिर यह हुअा हाल

जेएनएन, लुधियाना। यहां एक युवक ने फेसबुक पर युवती की फेक आइडी बना ली और उसकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद वह ब्लैकमेलिंग करने लगा और मैसेंजर से धमकी देने लगा। उसने युवती का वाट्सएप नंबर ले लिया और अश्लील बातें करने लगा। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बरनाला का वरुण सिंगला नामक युवक है।

शहर के थाना सलेमटाबरी पुलिस ने बताया कि इस बारे में युवती के परिजनाें ने श्‍ािकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत ने  दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक युवक ने उसकी बेटी के नाम से फेसबुक पर एक फेक आइडी बना ली। युवक ने युवती की असली फेसबुक आइडी से फोटो ले लिया और उससे अश्लील फोटो तैयार लिया।

यह भी पढ़ें: वास्‍तव में बड़ी धाकड़ हैं ये बेटियां, 20 में से 16 पर इनका कब्‍जा

इसके बाद युवक ने अश्‍लील फोटों को फेक आइडी पर अपलोड कर दिया। इ स पर आरोपी ने अश्लील कमेंट भी किए। इसके बाद वह युवती को ब्‍लैकमेल करने लगा और उसे अपी फोटो भेजने के लिए कहा। युवती ने इसका  विरोध किया तो आरोपी मैसेंजर पर धमकियां देने लगा।

युवती के अनुसार, आरोपी ने उसे कहा कि वह उसकी और अश्‍लील फोटो इंटरनेट और इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करेगा। आरोपी ने उसकी युपती की फेक आइडी इंस्टाग्राम पर भी बना रखी थी। इस दौरान आरोपी ने धमका कर युवती का वाट्सएप नंबर ले लिया और फिर वहां उसे अश्लील बातें करने लगा व फोटो भेजने लगा।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी घुसपैठियों को रोकेगा हैंड हेल्ड थर्मर इमेजर

अंत में परेशान होकर युवती ने परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस मेंं शिकायत दी गई। पुलिस न मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना सलेमटाबरी प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को बरनाला से जाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ आइटी एक्ट, अश्लील हरकतें व फोटो अपलोड करने का मामला दर्ज किया गया है।