विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पंजाब के मुक्तसर साहिब में बेअदबी की कोशिश, श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर आंगन में ले गया युवक

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 28 Dec 2021 10:09 AM (IST)

ग्रंथी गुरसेवक सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे वह नितनेम करने के बाद अपने कमरे में चला गया। इस ...और पढ़ें

अब मुक्तसर साहिब में बेअदबी की काेशिश। (सांकेतिक तस्वीर)
अब मुक्तसर साहिब में बेअदबी की काेशिश। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मलोट डिवीजन के गांव ईना खेड़ा के गुरुद्वारा बाबा बिधि चंद में बीते सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक 22 वर्षीय युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के साथ बेअदबी करने की कोशिश की। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर आंगन में ले गया। लेकिन पास के ही कमरे में मौजूद ग्रंथी और आरोपित युवक के पिता ने उसे काबू किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब लेकर दोबारा सुशोभित किया। आरोपित युवक दिमागी तौर पर बीमार बताया जा रहा है। प्रबंधकों की तरफ से यह मामला दिन भर दबाए रखा गया। रात को करीब नौ बजे पुलिस को इस मामले की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

ग्रंथी गुरसेवक सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे वह नितनेम करने के बाद अपने कमरे में चला गया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने वाले सेवादार संतोख सिंह का बेटा अर्शदीप सिंह पहुंचा। पहले उसने शास्त्रों के साथ छोड़छाड़ की और इसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर आंगन में ले आया। इस पर उसे तुरंत काबू कर लिया गया और गुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित कर दिया गया। आरोपित युवक खुद भी अकसर गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता रहा है। उसका पिता संतोख सिंह तो यहीं सेवा करता है।

उधर, यह मामला दिन भर दबाए रखा गया। यह गुरुद्वारा बाबा बिधि चंद निहंग सिंह दल के अधीन चलता है। घटना के उपरांत प्रबंधक आरोपित युवक अर्शदीप को बाबा बिधि चंद निहंग सिंह दल के मुखी बाबा अवतार सिंह के पास सुर सिंह वाला ले गए। रात को साढ़े आठ बजे तक लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे गुरुद्वारा साहिब इकट्ठा होना शुरू हुए।

करीब नौ बजे मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह भी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। यह गुरुद्वारा हाल ही में नया बना है। करीब 15 दिन पहले ही यहां पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया है। अभी गुरुद्वारा में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। कुछ ग्रामीणों व आरोपित युवक के पिता संतोख सिंह ने यह भी बताया कि आरोपित अर्शदीप सिंह दिमागी तौर पर बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है। उसने दो बार अपने आपको मारने की कोशिश भी की है। डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।