LokSabha Election : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेवाल के प्रचार के लिए आएंगे लुधियाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए लुधियाना आएंगे।
जेएनएन, लुधियाना : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए लुधियाना आएंगे। भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल के पक्ष में पूर्वांचलियों से वोट मांगने के लिए आदित्यनाथ लोहारा मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा ने दी। गाबडिय़ा के नेतृत्व में अकाली-भाजपा नेताओंं ने मंगलवार को रैली स्थल का जायजा भी लिया। गाबडिय़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर लुधियाना में बसने वाले पूर्वांचलियों के मतदान का काफी आधार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से उसका काफी प्रभाव पड़ेगा। खासकर लुधियाना के बाहरी क्षेत्रों में मोदी समर्थक ज्यादा हैं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अकाली नेता निर्मल सिंह एसएस भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्थल का जायजा लेने के बाद प्रशासन से मंजूरी ली जाएगी। अभी उनके आने की तिथि तय नहीं हुई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप