जज्बे और आत्मविश्वास से सपने करें साकार
वूमेन ऑफ विल (वॉव) का एक ऐसा मंच जहां महिलाएं अपने अनुभव साझा करती हैं।
जासं, लुधियाना : वूमेन ऑफ विल (वॉव) का एक ऐसा मंच, जहां महिलाएं अपने अनुभव साझा करती हैं कि वह आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसे कैसे हासिल किया, किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कुछ इन्हीं संघर्ष की कहानी साझा करने के लिए वीरवार को वॉव के मंच पर गगन डेंटल क्लीनिक से वक्ता डॉ. गगन और प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेरणा मित्तल मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते कहा कि अपने सपनों को साकार करने के लिए जज्बा और आत्मविश्वास जरूर कायम रखें। इससे पहले दोनों वक्ताओं का वॉव की फाउंडर रूपा पाहवा ने दोनों वक्ताओं का स्वागत किया। स्माइल को बेस्ट मेकअप मानती हूं: डॉ. गगन
डॉ. गगन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह पिछले 11 सालों से इसी फील्ड में है और स्माइल को अपना बेस्ट मेकअप मानती हैं। हालांकि उनके पति बिजनेसमैन हैं, पर उन्हीं की स्पोर्ट से इन्होंने अपना पीएमटी क्लीयर कर डॉक्टरी प्रोफेशन में कदम रखा। वॉव के मंच पर वह बोलीं कि हर लड़की, महिला को अपना लक्ष्य व मुकाम हासिल करने का जज्बा रखना चाहिए। परिवार के सहयोग से पाया मुकाम: डॉ. प्रेरणा
कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी केवल बॉलीवुड या हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि इसे हर कोई करवा सकता है। पिछले काफी सालों से वह भी डॉक्टरी प्रोफेशन में हैं। आज हर महिला में आत्मविश्वास का होना जरूरी है। बिना आत्मविश्वास के कोई भी अपने सपने साकार नहीं कर सकता है। परिवार, पति के सहयोग से ही शादी के बाद उन्होंने अपना डॉक्टरी में मुकाम पाया है। टॉक शो के बाद रैंप पर उतरीं महिलाएं
दोनों वक्ताओं की ओर से अनुभव साझा किए जाने के बाद वॉव ने अपने मेंबरों को फील गुड कराने के लिए एक रैंप वॉक राउंड भी आयोजित किया। इसमें वॉव से जुड़ी महिला उद्यमियों ने रैंप वॉक किया।