Move to Jagran APP

World Tourism Day: पंजाब के इन टूरिस्ट स्थलों की बात ही निराली, हेरिटेज इमारतों से लेकर फ्लोटिंग रेस्तरां का ले सकते हैं आनंद

खानपान और खेत खलिहान के लिए मशहूर पंजाब में पर्यटन स्थलों का भी भरपूर खजाना है। यहां के पर्यटन स्थलों में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलती है जहां पहुंचकर आप खुद को रिलेक्स कर सकते हैं।

By DeepikaEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM (IST)
World Tourism Day: पंजाब के इन टूरिस्ट स्थलों की बात ही निराली, हेरिटेज इमारतों से लेकर फ्लोटिंग रेस्तरां का ले सकते हैं आनंद
पंजाब के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल। (सांकेतिक चित्र)

दीपिका, लुधियाना। 27 सितंबर को हर साल विश्व पर्यटन दिवस के रुप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देना है। घूमने के शौकीन लोगों को आज हम पंजाब की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की सैर कर आप अपने मन को शांत कर सकते हैं।

loksabha election banner

खानपान और खेत खलिहान के लिए मशहूर पंजाब में पर्यटन स्थलों का भी भरपूर खजाना है। यहां के पर्यटन स्थलों में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलती है, जहां पहुंचकर आप खुद को रिलेक्स कर सकते हैं। तो आइए इस खबर के जरिए ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जो घूमने लायक हैं।

पटियाला में है पर्यटन का अद्भूत संग्रह

पटियाला में पर्यटन का अद्भूत संग्रह हैं। यहां आप घूमने के साथ-साथ अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। पटियाला का मोती बाग पैलेस, किला आंद्रोन, रंग महल, शीश महल और प्रसिद्ध काली माता मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छे हैं।

प्राचीन खंडहरों के लिए फेमस है लुधियाना शहर

औद्योगिक नगरी लुधियाना का अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान है। यहां ना सिर्फ इंडस्ट्रीज मौजूद हैं बल्कि टूरिस्ट्स के लिए भी खजाना है। लुधियाना पर्यटकों के बीच गुरुद्वारों, किलों और प्राचीन खंडहरों के लिए मशहूर है। लोधी किला, महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय, आलमगीर, नेहरू तारामंडल, टाइगर सफारी‌, फिल्लौर किला, हार्डीज वर्ल्ड घूमने के लिए काफी शानदार जगह हैं। 

बठिंडा का किला मुबारक प्राचीन फोर्ट्स में से एक

भीड़भाड़ से दूर पंजाब का बठिंडा शहर पर्यटनों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। यहां स्थित किला मुबारक पंजाब का ही नहीं बल्कि भारत के सबसे प्राचीन फोर्ट्स में से एक है। अगर आपको राजा महाराजों से जुड़ी चीजें देखने में दिलचस्पी है तो किला मुबारक एक अच्छा आप्शन है। इसके अलावा दमदमा साहिब गुरुद्वारा जाकर भी आप सुकून पा सकते हैं।

हिंदुस्तान के प्रवेश द्वार सरहिंद की तो बात ही अलग

लुधियाना-अंबाला के बीच स्थित सरहिंद को हिंदुस्तान के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। पंजाब का यह शहर संघोल, माता चक्रेश्वरी देवी जैन मंदिर, आम खास बाग, फ्लोटिंग रेस्तरां और कई अन्य ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप पंजाब आए तो यहां घूमना न भूलें। 

यह भी पढे़ंः- Ludhiana Weather Update: शहर में मौसम पूरी तरह साफ, सुबह से खिली तेज धूप; किसानों ने ली राहत की सांस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.