बेशर्म पति का कारनामा जान दंग रह जाएंगे आप, हर रोज पत्नी से करवाता था यह काम
पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति देवर ननद तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। बस्ती जोधेवाल के इलाके में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पति अपनी जीवनसाथी को देवर के साथ संबंध बनाने के लिए हर रोज मजबूर करता रहा। महिला जब इस घिनौनी हरकत का विरोध करती तो डरा धमकाकार शांत करवा दिया जाता है।
काफी दिन तक यह घिनौना खेल जारी रहा। तंग आकर महिला ने यह सब करने से मना कर दिया तो पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली। किसी तरह जान बचाकर महिला अपनी मायके पहुंची और आपबीती सुनाई। अब मायके वालों और पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय नवविवाहिता की शिकायत पर पति, देवर, ननद तथा सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि 31 मार्च 2019 को उसकी शादी हुई थी। आरोपित ने शादी के बाद से उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसका पति जबरदस्ती अपने छोटे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था, मगर वह इसका लगातार विरोध करती। शादी के एक महीने बाद देवर ने उसके साथ जबरदस्ती की। मना करने पर जान से मारने की धमकियां देते हुए दुष्कर्म किया।
जब इसके बारे में सास और ननद को बताया तो दोनों ने उसका साथ देने की बजाय कहा कि यहां ऐसा ही होगा और उसे यह बर्दाश्त करना ही पड़ेगा। उस दिन के बाद हर रोज उसके शरीर के साथ खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। मायके वालों से भी उसकी बात नहीं करवाई जाती थी। गत 20 सितंबर की रात जब उसने यह सब करने से मना कर दिया तो सभी आरोपितों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वहां से भागकर मायके पहुंची और घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार को साथ लेकर वह थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें