साली और पत्नी की सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं आपत्तिजनक तस्वीरें Ludhiana News
आरोपित की पहचान हरियाणा के जिला करनाल के तहसील नीलो खेड़ी के गांव सोकड़ा निवासी शिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लुधियाना, जेएनएन। दहेज उत्पीड़न का केस वापस लेने का दवाब बनाने के लिए पति ने अपनी पत्नी और साली के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पत्नी की शिकायत पर मोती नगर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। तंग आकर उसने महिला पुलिस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस के पास केस दर्ज होने के बाद उसका पति उसे और तंग करने लगा। वह उसे केस वापस लेने के लिए धमकियां देने लगा। जब वह नहीं मानी तो पति ने उसकी व बहन की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं।
एसआइ असीम हंस ने बताया कि आरोपित की पहचान हरियाणा के जिला करनाल के तहसील नीलो खेड़ी के गांव सोकड़ा निवासी शिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें