Move to Jagran APP

पटियाला में महिला पर शादी के लिए बना रहा था दबाव व्यक्ति, मना करने पर बच्चे को अगवा कर ले गया मुजफ्फरनगर

पटियाला में शादी से मना करने पर व्यक्ति महिला का सात वर्षीय बच्चा अगवा कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुनील व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंच गई है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 10:30 AM (IST)
पटियाला में महिला पर शादी के लिए बना रहा था दबाव व्यक्ति, मना करने पर बच्चे को अगवा कर ले गया मुजफ्फरनगर
पटियाला में शादी का दबाव बनाने के लिए महिला के बच्चे को व्यक्ति अगवा कर ले गया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। थाना शुतराणा के अधीन आते गांव मोमियां में महिला ने शादी के लिए मना किया तो उस पर दबाव बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के सुनील कुमार ने उसका सात वर्षीय बच्चा अगवा कर लिया। इसके बाद मुजफ्फरनगर चला गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुनील व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंच गई है।

loksabha election banner

थाना शुतराणा इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का पति गुरजंट सिंह कंबाइन चलाता है। इसके चलते वह उत्तर प्रदेश आता-जाता रहता था। इसी के चलते करीब पांच साल पहले अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शिफ्ट हो गया था। इसी दौरान आरोपित सुनील उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में आया, जो उसको पसंद नहीं था। कुछ समय पहले इस बात का पता चला तो वह अगस्त में अपनी पत्नी के साथ वापस पंजाब आ गया और पत्नी के मायके गांव मोमियां में रहने लगा। इसके बाद से सुनील कुमार बार-बार महिला के साथ संपर्क करके उसे अपने पास रहने के लिए दबाव बनाता रहा, लेकिन गुरजंट की पत्नी ने इससे इन्कार कर दिया। इसी रंजिश में बीती 11 नवंबर को आरोपित सुनील अपने एक साथी के साथ गांव मोमियां आया, जहां करीब साढ़े छह बजे गली में खेल रहे गुरजंट के सात वर्षीय बेटे प्रहलाद सिंह को अगवा कर फरार हो गया।

पुलिस के कहने पर भी बच्चा लौटाने को नहीं हुआ राजी

थाना इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि बच्चे को अपने साथ ले जाने के बाद आरोपित सुनील ने गुरजंट सिंह की पत्नी को फोन करके बच्चे के साथ मुज्जफरनगर आकर साथ रहने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा संपर्क करने के बावजूद आरोपित बच्चा लौटाने के लिए नहीं माना। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस मुज्जफरनगर पहुंच चुकी है। स्थायीन पुलिस की सहायता के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करके परिवार को उनका बच्चा लौटा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.