दूसरे पति संग मिलकर की पहले पति की हत्या
गांव माणेवाल में महिला परमजीत कौर ने अपने दूसरे पति निजामुददीन के साथ मिल कर पहले पति सुखदेव सिंह की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे हादसा बनाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस जांच में परतें खुलती गईं और आरोपितों पर शिकंजा कसता गया। पुलिस को दिए बयान में सुखदेव के भाई शमशेर सिंह ने कहा कि उसकी भाभी का चरित्र अच्छा नहीं था। जिस को लेकर उसका भाई सुखदेव सिंह उसे
जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : गांव माणेवाल में महिला परमजीत कौर ने अपने दूसरे पति निजामुद्दीन के साथ मिलकर पहले पति सुखदेव सिंह की हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे हादसा बनाने का प्रयास किया। पुलिस को दिए बयान में सुखदेव के भाई शमशेर सिंह ने कहा कि उसकी भाभी का चरित्र सही नहीं था। इसको लेकर उसका भाई सुखदेव सिंह उसे गलत काम करने से रोकता था। उसने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी भाभी परमजीत कौर ने निजामुद्दीन निवासी गढ़ पोटापो जिला करनाल के साथ निकाह कर लिया था और उसके पास ही रहने लगी थी। करीब दो महीने पहले सुखदेव के बेटे की मौत होने से वह वापस माणेवाल में ही आकर रहने लग गई थी। निजामुद्दीन भी उसके पास आता रहता था जोकि उसके पति सुखदेव सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं था।
इस बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा भी होता रहता था। शनिवार की रात को परमजीत कौर और उसके दूसरे पति निजामुदीन ने अपने कुछ साथियों सहित सुखदेव सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक सुखदेव सिंह के भाई शमशेर सिंह के बयानों के आधार पर परमजीत कौर, निजामुद्दीन व उसके कुछ अज्ञात साथियों खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परमजीत कौर की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, परन्तु पुलिस द्वारा सुबह से ही परमजीत कौर को काबू कर उससे पूछताछ की जा रही है।
पति के कत्ल को हादसा बनाने की कोशिश कर पुलिस को गुमराह किया
कत्ल करने के बाद परमजीत कौर ने मृतक के खून से लथपथ कपड़ों को बदला और बेड की चादर को भी बदल दिया। इस उपरांत उसने इन कपड़ों को पानी में डुबो दिया ताकि किसी को कोई शक न हो। परमजीत द्वारा गांव में यह अफवाह फैलाई गई कि उसका पति शराब के नशे में बेड से गिर गया और बेड की नुक्कर उसके सिर के पीछे लगी जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला खन्ना के एसपी डी जसवीर सिंह, डीएसपी दविदर सिंह और थाना मुखी रमनइंदरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।