विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: पंजाब में मौसम के तेवर गर्म, आज से मिलेगी राहत, कई जिलों में बरसेंगे मेघा

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Tue, 13 Jun 2023 06:30 AM (IST)

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के नए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को पंजाब में मौसमसाफ रहेगा। दिन में तेज धूप खिलेगी। जिससे ...और पढ़ें

Punjab Weather: पंजाब में मौसम के तेवर गर्म, आज से मिलेगी राहत, कई जिलों में बरसेंगे मेघा
Punjab Weather: पंजाब में मौसम के तेवर गर्म, आज से मिलेगी राहत, कई जिलों में बरसेंगे मेघा

लुधियाना, जागरण संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बावजूद भी पंजाब में मौसम के गर्म तेवर जारी है। सोमवार को पंजाब के कई जिलों में दिन में काफी तेज धूप रही। जिससे लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। सूबे में पटियाला सबसे गर्म रहा। जहां दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

वहीं फरीदकोट में तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अमृतसर में तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 38.2 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 39 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के नए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को पंजाब में मौसमसाफ रहेगा।

दिन में तेज धूप खिलेगी। जिससे तापमान कई जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से पंजाब में गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। पशिचमी विक्षोभ का असर 16 जून तक रहने की संभावना जताई गई है।