Weather Forecast : मौसम एक बार फिर ले सकता है करवट, कल छाए रहेंगे बादल
Weather Forecast मंगलवार से फिर पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो सूबे में पांच और छह फरवरी को एक बार फिर धुंध छाएगी।
जेएनएन, लुधियाना। Weather Forecast : दो दिन मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मंगलवार से फिर पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग चंडीगढ़ की मानें तो सूबे में पांच और छह फरवरी को एक बार फिर धुंध छाएगी। वहीं, हरियाणा में हिसार की रात सबसे ठंडी रही। पिछले दो दिनों से हिसार में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम है। रविवार को धूप ने लोगों को राहत तो दी, मगर देर सायं पारा फिर गिरता दिखाई दिया। इसके साथ ही प्रदेश में कई स्थानों पर सुबह साढ़े नौ बजे तक भी धुंध दिख रही है, जो वाहनों की रफ्तार कम कर रही है।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि मौसम में चार फरवरी तक खुश्क रहेगा। रात्रि तापमान में गिरावट की संभावना है। कुछ स्थानों पर अल सुबह व देर रात्रि को धुंध आने की संभावना है।
किस शहर में कितना न्यूनतम तापमान
फिरोजपुर 3.0
बठिंडा 3.2
जालंधर 3.3
लुधियाना 3.5
अमृतसर 3.6
हिसार 3.0
अंबाला 6.6
भिवानी 5.5
चंडीगढ़ 6.0
फरीदाबाद 6.0
गुरुग्राम 6.0
करनाल 5.6
कुरुक्षेत्र 5.6
नारनौल 2.2
रोहतक 4.6
सिरसा 3.9
फतेहाबाद 8
झज्जर 6
दादरी 7
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें