Move to Jagran APP

पंजाब में फिर करवट लेगा माैसम, 3 दिन तक तेज हवाओं के साथ छाएंगे बादल; 5 जनवरी काे बारिश के आसार

Weather Forecast Punjab पंजाब के उत्तरी पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी कड़क सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि इस दौरान सावधानी से वाहन चलाएं और काटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 12:11 PM (IST)
पंजाब में फिर करवट लेगा माैसम, 3 दिन तक तेज हवाओं के साथ छाएंगे बादल; 5 जनवरी काे बारिश के आसार
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के चलते दृश्यता भी कम हो गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पंजाब में चार से छह जनवरी तक मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग की मानें तो इन तीन दिनों में बादल छाएंगे और पांच जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। चार जनवरी को हवाएं चलेंगी और बारिश की फुहार पड़ सकती है, लेकिन पांच जनवरी को यह तेज हो जाएंगी।

loksabha election banner

पंजाब के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली भी कड़क सकती है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि इस दौरान सावधानी से वाहन चलाएं और काटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए खेतों में सिंचाई या खाद व पेस्टिसाइड न डालें। अगले 3-4 दिनों में रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार

अधिकतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण सात से नौ जनवरी में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। रविवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में विधायक सिमरजीत बैंस की चुनावी रैली में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, जानिए फिर क्या हुआ

लुधियाना में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा,एक्यूआई 151 तक आया

शहर में कड़ाके की ठंड जारी है।सोमवार सुबह भी लोग ठंड से ठिठुरे । कारण, सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही थी, वहीं कोहरा भी छाया रहा। नॉर्थ वेस्ट हवायें चलने से सिहरन हो रही थी। बर्फीली हवाएं शरीर को भेद रही थी ।सुबह सात बजे पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड की वजह से सैर के लिए भी लोग कम निकल रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर में वायु प्रदूषण में कमी आई है।  एक्यूआई 151 रिकार्ड किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआइ अच्छा होता है, जबकि 51-100 एक्यूआइ औसत होता हैं। वहीं 101-200 मॉडरेट, 201 से 300 खराब, 301 से 400 ज्यादा खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को बादल छाएँ रह सकते हैं। शीतलहर भी जारी रहेगी। जिससे दिन और रात का तापमान काफी कम रहेगा।

यह भी पढ़ें-अनुबंधित कर्मचारियों ने दिल्ली-लुधियाना एनएच किया जाम, एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता; बच्चे की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.