Move to Jagran APP

लुधियाना में घने कोहरे से विजिबिलिटी हुई कम, हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन

शहर के कई इलाकों में कोहरा छाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी। क्योंकि धुंध में विजिबिलिटी कम रही। वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट्स जलाकर जाना पड़ा। वहीं सर्द हवाएं शरीर को भेद रही थी। जिससे लोगों की कंपकपी छूट रही थी।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:28 AM (IST)
लुधियाना में शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई।

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ साथ हुई। शहर के कई इलाकों में कोहरा छाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी। क्योंकि धुंध में विजिबिलिटी कम रही। वाहन चालकों को वाहनों की हेड लाइट्स जलाकर जाना पड़ा।

loksabha election banner

वहीं सर्द हवाएं शरीर को भेद रही थी। जिससे लोगों की कंपकपी छूट रही थी। सुबह आठ बजे तापमान 6 डिग्री डिग्री सेल्सियस चल रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिन में कुछ देर के लिए ही सूर्य देव के दर्शन होंगे और दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.