विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Grain Lifting Scam: विजिलेंस ने मांगा पूर्व मंत्री आशु के नाम जमीनों का रिकार्ड, मेयर बलकार संधू से फिर हुई पूछताछ

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 07:20 AM (IST)

Punjab Grain Lifting Scam अनाज ढुलाई घाेटाले में विजिलेंस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। विजिलेंस ने मेयर संधू ...और पढ़ें

अनाज ढुलाई घाेटाले में भारत भूषण आशु और मेयर बलकार संधू की बढ़ी मुश्किलें। (फाइल फाेटाे)
अनाज ढुलाई घाेटाले में भारत भूषण आशु और मेयर बलकार संधू की बढ़ी मुश्किलें। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Grain Lifting Scam: अनाज ढुलाई घाेटाले में नगर निगम के मेयर बलकार सिंह संधू, पार्षद गगनदीप सिंह सन्नी भल्ला और कारेाबारी हेमंत सूद विजिलेंस के रडार पर है। विजिलेंस ने तीनाें की प्रापर्टी के कागजात मांगे थे और नगर निगम से अलग से कुछ जगहों की जानकारी मांगी है। मेयर बलकार संधू और सन्नी भल्ला फिर से विजिलेंस के समक्ष पेश हुए थे और उनकी तरफ से अपने कुछ कागजात जमा करवा दिए गए हैं। मगर उनसे कुछ और कागजात मंगवाए गए हैं।

विजिलेंस ने इन तीनों के अलावा भी कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। यही नहीं विजिलेंस की तरफ से नगर निगम से भारत भूषण आशु, उनकी पत्नी ममता आशु के नाम की जायदाद का ब्याेरा मांगा गया है, बुढ्ढा नाला के पास एक चार एकड़ जगह के साथ साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री की तरफ कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल की जाती इमारत के बारे में भी जानकारी नगर निगम से मांगी है।

विदेश में होटल और शहर में बनी इमारतों की हो रही पूछताछ

दरअसल विजिलेंस विभाग ने अदालत में बताया था कि दुबई में एक बड़ा होटल बना है और उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री का पैसा लगा होने की बात सामने आई है। इसके अलावा शहर में बनी 30 इमारतों में पैसा लगा होने की जांच विजिलेंस की तरफ से की गई है।

मीनू मल्होत्रा की तरफ से बनाई गई छह जायदाद का भी जिक्र

भारत भूषण के करीबी मीनू मल्होत्रा की तरफ से बनाई गई छह जायदाद का जिक्र भी विजिलेंस की तरफ से किया गया है। इसके अलावा हवाला के जरिये मोटा पैसा विदेशों में भी गए होने के सबूत भी विजिलेंस के हाथ लगे हैं। यही कारण है कि अब इस जांच का दायरा बड़ा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Grain Lifting Scam: पूर्व मंत्री आशु की बढ़ेंगी मुश्किलें, ईडी ने मांगीं विजिलेंस से फाइलें; शुरू हो सकती है जांच