यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vegetables Price Hike: लुधियाना में सब्जियाें के दाम छू रहे आसमान, 50 रुपये किलो बिक रहा पालक, जानिए क्यों ...
Vegetables Price Hike शहर में बारिश में जहां आम उपभोक्ताओं को सब्जी महंगी मिलती है वहीं दुकानदारों को भी ज्यादा ...और पढ़ें

लुधियाना, [लेखराज ठाकुर]। Vegetables Price Hike: पेट्राेल-डीजल और रसाेई गैस की कीमताें में बढ़ाेतरी के बाद अब सब्जियाें के दाम आसमान छू रहे हैं। लुधियाना में दो दिन हुई बारिश के चलते सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए। खासकर पत्ते वाली और हरी सब्जियों पर इसका असर ज्यादा रहा। आमतौर पर 15-20 रुपये बिकने वाला पालक बुधवार को 50 रुपये किलो बिका। पुदीना, हरा धनिया और हरा प्याज भी काफी तेज रहे। हरा प्याज 200 रुपये किलो बिक रहा है। हर सब्जी 10-15 रुपये महंगी हो गई। इसके अलावा ब्रोकोली मंडी में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई, जो तीन दिन पहले तक 120 रुपये किलो बिक रही थी।
बारिश में बढ़ जाता है नुकसान
शहर में बारिश में जहां आम उपभोक्ताओं को सब्ज़ी महंगी मिलती है, वहीं दुकानदारों को भी ज्यादा फायदा नहीं होता। दुकानदारों का कहना है कि गीली होने की वजह से बहुत सब्जी खराब हो जाती है। इस वजह से दाम बढ़ाने पड़ते हैं। इसका असर महंगाई के रूप में देखने काे मिलता है।
1-2 महीने अभी तेज रहेंगे दाम
इस बारे में आढ़ती राहुल ने बताया कि अगले 1-2 महीने अभी दाम तेज रहने की संभावना है क्योंकि यहां ज्यादातर सब्जी हिमाचल से आती है वहां अभी बारिश का मौसम रहेगा। इस वजह से दाम कम होने की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें-पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू ने नहीं निभाया ईद का वादा, मालेरकोटला में काले चोले पहन जताया विरोध
नई फसल आने तक झेलनी होगी मार
गांव में सब्जियों के खेतों में बारिश का पानी जमा होने से सब्जियां दम तोडऩे लगी हैं, जिससे सब्जियों को उत्पादन कम हो गया है। मंडी में कई सब्जियां कम आने से व्यापारियों का मार्जिन भी कम हुआ है, जिसे पूरा करने के लिए सब्जी का दाम बढ़ाया जा रहा है। आढ़ती करनैल सिंह का कहना है कि दो माह बाद नई सब्जियां आने लगेंगी। उसके बाद ही रेट कम होंगे।
