भागवत महापुराण कथा को लेकर निकाली शोभायात्रा
वेद निकेतन धाम पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 42वां विराट संत सम्मेलन व श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 10 से 24 फरवरी तक श्री रामलीला दरेसी मैदान में कराई जाएगी।
संस, लुधियाना : वेद निकेतन धाम पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 42वां विराट संत सम्मेलन व श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 10 से 24 फरवरी तक श्री रामलीला दरेसी मैदान में कराई जाएगी। समारोह को लेकर रविवार को विशाल शोभायात्रा साधु आश्रम शिवपुरी से धूमधाम से निकाली गई। महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती म. ने समारोह अध्यक्षता की। सर्वप्रथम झंडे की रस्म अदा की, और साथ ही भगवान भोले व हनुमान की पूजा हुई। शोभायात्रा साधु आश्रम से आरंभ होकर, डाकखाना वाली गली, शिवपुरी एरिया, श्री रामशरणम आदि स्थानों से गुजरते हुए श्री रामलीला पडांल पहुंची, यात्रा में स्कूल बच्चे, बैंड बाजों व श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर स्वामी वेद भारती म. ने श्री भागवत महापुराण कथा की महिमा से अवगत कराते हुए कहा श्रद्धालुओं को सत्संग व सिमरन के लिए समय निकालना चाहिए। सत्संग व कथा का सिमरन प्रभु भक्ति के साथ जोड़ना है, इसलिए श्रद्धालु अधिक से अधिक कथा में आएं। इस अवसर पर साध्वी सुगीता भारती ने कहा कि 10 से 17 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा स्वामी वेद भारती म. करेंगे, वहीं 18 से 24 फरवरी तक संत सम्मेलन में देश भर के संत ज्ञान की गंगा बहाएंगे। श्री रामलीला दरेसी मैदान में होने वाले समारोह को दो चरणों में रखा गया है। सुबह 10 से 1 बजे तक पहला चरण व दूसरा चरण 3 से 7 बजे तक होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा 24 फरवरी को होगा। इस अवसर पर रमन जैन, अमरजीत मनोचा, नीरज वर्मा, साहिल खुराना, सतीश सोई, अमित सहगल, सहित साध्वी चैतन्या भारती, साध्वी सुगीता भारती, साध्वी श्रेया, साध्वी सुकीर्ति भारती, साध्वी गुरु प्रिया भारती, साध्वी सुमेधा शामिल थी।