Move to Jagran APP

पारिवारिक झगड़े में चाचा को मारा धक्का, मौत, आरोपित गिरफ्तार

जगराओं परिवारिक रंजिश के चलते हुए झगडे़ में भतीजे के हाथों चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए आठ जून तक रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 02:19 AM (IST)
पारिवारिक झगड़े में चाचा को मारा धक्का, मौत, आरोपित गिरफ्तार

संस, जगराओं

loksabha election banner

पारिवारिक रंजिश के चलते हुए झगडे़ में एक भतीजे के हाथों चाचा की मौत हो गई। इस दौरान भतीजे ने गुस्से में आकर अपने चाचा को धक्का मारा था, जिसके कारण वह गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बारे में पुलिस ने भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके आठ जून तक का रिमांड हासिल किया है।

इस बारे में थाना सुधार के एएसआइ भुपिदर सिंह ने बताया कि गांव राजगढ़ थाना सुधार के रहने वाले गुरशरनजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह ने इस बारे में के स दर्ज करवाया है। गुरशरनजीत सिं ह ने आरोप लगाया कि वह परिवार समेत रविवार रात को खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान लगभग 8.30 बजे उनके ताया का बेटा अवतार सिंह शराब के नशे में ऊची आवाज में बोलते हुए उनके घर पहुंचा और ललकारे मारने लगा। इस दौरान शिकायतकर्ता ने उसे ऐसा करने से रोकने के लिए घर का दरवाजा खोला, तो अवतार सिंह ने दरवाजा खुलते ही जोर से उसके पिता रंजीत सिंह को धक्का मार दिया। जिसके कारण रंजीत सिंह (57 वर्षीय) मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। रंजीत सिंह यूको बैंक लुधियाना में मैनेजर थे। गुरशरनजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सुधार में केस दर्ज किया है। एएसआइ ने बताया कि दोनों परिवारों में पहले भी कई बार झगड़ा हुआ है और उसका पंचायती तौर पर राजीनामा हो चुका है। मृतक का परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत था और आरोपित अवतार सिंह (35 वर्ष) आर्थिक तौर पर कमजोर होने के साथ शराब पीने का भी आदी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.