Unlock-1: इमरजेंसी में दो पहिया वाहन पर दो लोग कर सकते हैं सफर, रात 9 बजे तक रहेगी मूवमेंट
अब शहर में दो पहिया वाहन पर दो लोग इमरजेंसी में बैठकर सफर कर सकते हैं। जब पुलिस की तरफ से रोककर कारण पूछा जाएगा तो इसका कारण बताना जरूरी है।
लुधियाना, जेएनएन। अब शहर में दो पहिया वाहन पर दो लोग इमरजेंसी में बैठकर सफर कर सकते हैं। जब पुलिस की तरफ से रोककर कारण पूछा जाएगा तो इसका कारण बताना जरूरी है। इसके अलावा शहर में अब मूवमेंट रात नौ बजे तक रहेगी ओर इसके बाद सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। जरूरत के सामान के लिए रात को भी चल सकते हैं।
इसके अलावा अब जिले या दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी तरह के पास की जरूरत नहीं है। हर तरह की दुकान शाम सात बजे तक खुल सकती हैं। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने फेसबुक पर लाइव होकर दी है।
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि होम कोचिंग वन टू वन शुरू की जा सकती है। इकट्ठे ग्रुप में किसी को कोचिंग नहीं दी जा सकती है। सरकार की तरफ से चलाई जा रही ट्रेनें लुधियाना आएंगी भी और यहां से जाएंगी भी। तीन लाख श्रमिक अभी तक अपने घरों को निकल गए हैं। इसके अलावा जो अपने घर जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें