शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को भगाया, मामला दर्ज Ludhiana News
दुगरी इलाका निवासी पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी 12 वर्षीय बेटी को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में अलग-अलग जगहों से दो युवकों ने शादी का झांसा देकर दो नाबालिगा को भगा लिया। पीड़ित नाबालिगा के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। दुगरी इलाका निवासी पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी 12 वर्षीय बेटी को एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया।
थाना दुगरी पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दुगरी निवासी राम चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है। उधर, लक्ष्मण नगर इलाके में से एक युवक शादी का झांसा देकर 15 वर्षिय लड़की को भगा कर ले गया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना डाबा पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर उप्र. स्थित बलिया निवासी सुनील पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी है।
दुष्कर्म के तीन आरोपित काबू
पीओ स्टाफ ने दुष्कर्म के तीन आरोपित भगोड़ों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित न्यू जनता नगर निवासी ललन शाह और डाबा रोड निवासी सतन कुमार के खिलाफ थाना शिमलापुरी में अप्रैल 2016 दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद आरोपित अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने दोनों आरोपितों को भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पीओ स्टाफ ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। इसी प्रकार, थाना लाडोवाल पुलिस ने सलेम टाबरी निवासी लाली उर्फ विजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। अदालत ने आरोपित लाली को भगौड़ा घोषित कर दिया। पीओ स्टाफ ने छापेमारी कर आरोपित लाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लाली को अदालत में पेश कर दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें