लुधियाना में चोरी व लूटपाट के मामलों में वांटेड दो भगोड़े गिरफ्तार, अदालत ने भेजे जेल
लुधियाना में चोरी व लूटपाट के दो मामलों में वांटेड भगोड़े को पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में चोरी व लूटपाट के दो मामलों में वांटेड भगोड़े को पुलिस की स्पेशल ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव डेहलों निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनी के रूप में हुई। साल 2017 में थाना डिवीजन नंबर 2 तथा थाना शिमला पुरी पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी व लूटपाट के आरोप में दो केस दर्ज किए थे। जिनमें वो भगोड़ा चल रहा था। बुधवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल के पास दबिश देकर उसे काबू कर लिया। इंस्पेक्टर जुनेजा ने कहा कि आरोपित के खिलाफ इसके अलावा 2017 में थाना शिमला पुरी पुलिस ने चोरी, 2017 में थाना जोधां पुलिस ने नशा तस्करी तथा 2020 में थाना डेहलों पुलिस ने चोरी के आरोप में केस दर्ज हैं।
आरसी बना कर देने के नाम पर दाे लोगों से 86 हजार की ठगी
गाड़ियों की आरसी बनाने के नाम पर दो लोगों से हजारों रुपये की ठगी मारने वाले आरोपित पर थाना हैबोवाल पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआइ नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गोपाल नगर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दशमेश नगर की गली नंबर 8 निवासी दिलीप कुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस कमिश्नर को नवंबर 2019 में दी शिकायत में उसने बताया कि उसकी गाड़ी की आरसी बनाने के नाम पर आराेपित ने उससे 48 हजार रुपये तथा सरवन सिंह से 38 हजार रुपये ले लिए। मगर बाद में न तो उनकी आरसी बनवाई और न ही उनके रुपये लौटाए। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें