Move to Jagran APP

कंप्यूटर व प्रिटर से बनाते थे नकली करंसी, दो गिरफ्तार

कंप्यूटर व प्रिटर से नकली करंसी बना कर मार्केट में चलाने जा रहे दो लोगों को थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 01:50 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 01:50 AM (IST)
कंप्यूटर व प्रिटर से बनाते थे नकली करंसी, दो गिरफ्तार
कंप्यूटर व प्रिटर से बनाते थे नकली करंसी, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना

loksabha election banner

कंप्यूटर व प्रिटर से नकली करंसी बना कर मार्केट में चलाने जा रहे दो लोगों को थाना मेहरबान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपितों से 100-100 रुपये के 9 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एएसआई हर्षपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चांद कालोनी निवासी संजीव राय तथा करनैल सिंह नगर निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। जबकि रिशी नगर निवासी दलवीर सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित कंप्यूटर व प्रिटर की मदद से नकली करंसी बना कर बाजार में चला रहे हैं। दोनों मेहरबान के राहों रोड से मंगली बस स्टैंड की ओर नकली करंसी चलाने के लिए स्कूटर व मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर गांव हवास में नाकाबंदी की गई और दोनों को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित संजीव राय ने बताया कि पहले वह सीसीटीवी कैमरे का काम करता था। लाकडाउन के दौरान उसकी आर्थिक हालत बिगड़ गई। इससे उसने सुनील और दलवीर के साथ मिल कर यह काम शुरू कर दिया। सुनील के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। हर्षपाल ने कहा कि अभी यह पता लगाया जाना बाकी है कि आरोपित अब तक कितने नोट बना कर मार्केट में चला चुके हैं। उनसे अभी कंप्यूटर और प्रिटर बरामद किया जाना बाकि है। फरार चल रहे दलवीर की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपितों से की जा रही पूछताछ में कई अहम जानकारी मिलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.