लुधियाना में बढ़ रहे दहेज के लोभी, एक दिन में दो मामले आए सामने
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के अाए दिन कई मामले देखने को मिल रहे हैं। दहेज के लालची महिलाओं काे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पहले केस में एएसआइ मखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ताजपुर रोड की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी सपना की शिकायत पर मानसा के कैंचियां निवासी मन्नू तथा उसकी मां फूलवंती को नामजद किया है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2017 में आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसका शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया।
दूसरे मामले में एएसआइ मीत राम पुलिस ने जमालपुर की बाबा श्री चंद कॉलोनी निवासी सुनीता की शिकायत पर जलालाबाद (फाजिलका) के गांव रकना कासम निवासी स्वर्ण सिंह तथा उसकी मां सुमित्रा बाई के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2013 में उसकी शादी स्वर्ण सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसके पति ने उसका शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।